अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 दाखिला चक्र में अलग-अलग कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। हालांकि सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार पंजीकरण नहीं कर सकेंगे।