फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : बिना पंजीकरण रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आज डीयू स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजगार मेले का होगा आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित रोजगार मेला छात्रों के लिए वॉक इन रहेगा। इसमें पंजीकरण न कर पाने वाले छात्र भी रोजगार मेले का हिस्सा बन सकेंगे।
मेले के लिए 7200 से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण किया है। इस मेले में 52 कंपनियां शामिल होंगी। बुधवार को सुबह 10 बजे से डीयू स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में रोजगार मेले के तहत प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज और डीन स्टडेंट्स वेलफेयर में ज्वाइंट डीन प्रोफेसर हेना सिंह ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया रविवार को समाप्त हो गई थी मगर, छात्रों की ओर से अनुरोध मिलने पर पंजीकरण की प्रक्रिया को जारी रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें