फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की धमकी से परेशान गुरमेहर ने छोड़ी दिल्ली, छात्रों का मार्च जारी

Tue, 28 Feb 2017 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du protest - फोटो : ani
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मिल रही रेप की ध‌मकियों से परेशान डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर ने आखिर दिल्ली छोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र और अध्यापक रेप के‌ खिलाफ और गुरमेहर के पक्ष में मार्च निकाल रहे हैं जिसे भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आज दिल्ली विश्वविद्यालय, और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र गुरमेहर कौर के समर्थन में खालसा कालेज से कला संकाय तक मार्च निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन

Students of Miranda House protest against ABVP outside Khalsa College, say, "this fight is for our University space." #RamjasRow pic.twitter.com/yWMqXLsXlZ— ANI (@ANI_news) February 28, 2017

Delhi: JNU & DU students hold protest march against ABVP in North Campus area #RamjasRow pic.twitter.com/J0Vex9653e— ANI (@ANI_news) February 28, 2017
विज्ञापन


इस बीच रेसलर योगेश्वर दत्त ने मेहर खिलाफ ट्वीट करते हुए उनका मजाक उड़ाया है और एक फोटो शेयर की है।
Olympian Wrestler Yogeshwar Dutt tweets against DU student #GurmeharKaur, with the following picture. #RamjasRow pic.twitter.com/JGHADIkAJ3— ANI (@ANI_news) February 28, 2017

इसके अलावा एनएसयूआई के भूख हड़ताल करने की खबर है। खबरों के मुताबिक छात्रों के मार्च में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के भी शामिल होने की खबर है। इसके साथ मार्च में गुरमेहर कौर के शामिल होने के बात भी की जा रही है। हालांकि गुरमेहर ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वो इस मार्च में शामिल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री अरंविंद केजरीवाल गुरमेहर कौर के समर्थन में आज राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं।

इससे पहले सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने इस विवाद को राष्ट्रवाद से जोड़ कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया था।

रामजस कॉलेज से 33 मीटर के तिरंगे संग शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में एबीवीपी व डूसू के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय, देश विरोधी नारे नहीं चलेंगे, भारत माता का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे भी खूूब लगे। तिरंगा यात्रा के दौरान कैंपस के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही।

 यह यात्रा दौलत राम, एसआरसीसी, पटेेल चेस्ट, होते हुए आर्ट्स फैकल्टी स्थित विवेकानंद प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी भी साथ रहे।

पुलिस हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। मार्च में छात्रों ने एंटी नेशनल आइसा गो-बैक-गो बैक, उमर खालिद के जो यार हैं वो देश के गद्दार हैं, जो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है, रामजस हमारे-आप का, नहीं किसी के बाप का आदि नारे लगाए।
विज्ञापन

एनएसयूआई की सांकेतिक भूख हड़ताल और प्रदर्शन

आर्ट्स फैकल्टी में यात्रा के समाप्त होने के बाद डूसू अध्यक्ष अमित तंवर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथियों ने जैसा माहौल जेएनयू में बनाया है वैसा डीयू में नहीं बनने देंगे। वामपंथी यदि दुबारा उमर खालिद को बुलाने का प्रयास करते हैं तो संसद तक मार्च निकाला जाएगा।

डूसू सचिव अंकित सांगवान ने कहा कि यह मार्च देश के नाम है। डीयू को जेएनयू पार्ट-2 नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों ने रामजस में कार्यक्रम आयोजित किया उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए और साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए।

इस पूरे मामले में एबीवीपी व वामपंथी छात्र संगठनों के बीच कैंपस से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार जंग जारी है। वहीं इस पूरे मामले में अब वामपंथी छात्र संगठन मंगलवार को एसजीटीबी खालसा कॉलेज से पब्लिक प्रोटेस्ट मार्च निकालेंगे जिसमें छात्र व शिक्षक शामिल होंगे।

रामजस विवाद पर एनएसयूआई ने मंगलवार को एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल का एलान किया है। सुबह भूख हड़ताल की शुरुआत की जाएगी। जिसके बाद शाम को एनएसयूआई कार्यकर्ता मशाल रैली निकालेंगे। जिसके माध्यम से वह कैंपस में शांति व अहिंसा का संदेश देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें