फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावः सेमीफाइनल में सबने झोंक दी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। डूसू चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जाता है। कुछ समय में चार राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन से जुड़ी पार्टी भी मैदान में कूद चुकी हैं। उनकी नजर डूसू चुनाव के रास्ते विधानसभा चुनाव में धमक बनाने की है।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली विधानसभा के संभावित चुनाव को भी बड़े नेताओं ने टारगेट के रूप में रखा है। लिहाजा भाजपा, कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच छात्रसंघ चुनाव में फाइट दिखने की संभावना है। डूसू चुनाव में अहम मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई में ही होता आया है।

दोनों ही संगठनों के प्रत्याशियों में जाट-गुर्जर फैक्टर देखने को मिलता है। इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों के चयन में यह फैक्टर ज्यादा देखने को मिल सकता है। चाहे वह एनएसयूआई हो या एबीवीपी, चारों सीटों पर काबिज होने के लिए पूरा दमखम लगाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


आगामी दिनों में दोनों ही संगठनों की पार्टियों से जुड़े बड़े पदाधिकारियों के चुनावी समर में सामने आने की संभावना है। कुछ दिनों में दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में दोनों ही संगठन कोई चूक नहीं करना चाहते हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार होने से एबीवीपी कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। वहीं एनएसयूआई सोमवार को आए बिहार उपचुनाव के आए नतीजों से डूसू और विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर चल रही है।
विज्ञापन

एनएसयूआई, एबीवीपी शुरू किया शक्ति प्रदर्शन

एबीवीपी की कार्यकर्ता मोना चौधरी ने एबीवीपी को छोड़ एनएसयूआई का दामन थामा है। रोहतक (हरियाणा) की मोना चौधरी ने वर्ष 2012 से वर्ष 2013 तक एबीवीपी की कार्यकर्ता रहीं। डीयू के कैंपस लॉ सेंटर की पहले वर्ष की छात्रा मोना ने सोमवार को एनएसयूआई ज्वाइन किया।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक विचारधारा के कारण उनका मोहभंग हो गया। एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए टिकट की इच्छा जता रही मोना ने कहा कि बीते कुल सालों में कोई लड़की अध्यक्ष पद पर काबिज नहीं हुआ है। एबीवीपी के वर्तमान डूसू पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तीन सीटों पर रहने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया।


एबीवीपी ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा
एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को परिवहन एवं सड़क राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात कर डीयू में यू-स्पेशल की मांग का ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल के मुताबिक, राज्यमंत्री ने उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए इस मामले में जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में रोहित चहल के अलावा डूसू अध्यक्ष अमन अवाना, डूसू उपाध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी, सहसचिव राजू रावत समेत प्रदेश मंत्री साकेत बहुगुणा शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें