फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला DU छात्रा का शव, परिजनों ने क्यूं लगाया हत्या का आरोप...

Mon, 27 Nov 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rashmi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में शनिवार को डीयू की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त रश्मि (21) के रूप में हुई है। छात्रा का शव उसके दोस्त आकाश के घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


परिजनों ने आकाश व उसके परिवार पर रश्मि की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि आकाश व उसके परिजन छात्रा द्वारा आत्महत्या की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस आकाश व उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से हिंडालको कॉलोनी, रेणुकूट, सोनभद्र (यूपी) की रहने वाली रश्मि दिल्ली के विवेक विहार स्थित विवेकानंद महिला कॉलेज में बीएससी मैथ्स ऑनर्स दूसरे वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर रो रही थी रश्मि

उसके परिवार में पिता प्रताप सिंह, मां कंचन और एक भाई हैं। दिल्ली आने के बाद रश्मि ने अपने भाई सूरज की दोस्त स्वीटी के साथ झिलमिल इलाके में पीजी में रहने लगी। इस दौरान स्वीटी ने रश्मि की मुलाकात अपनी बुआ के लड़के आकाश से करवाई।

​जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद कई शादी समारोह में रश्मि व आकाश को साथ देखा गया। करीब डेढ़ साल साथ रहने के बाद स्वीटी और रश्मि की कुछ अनबन हो गई। इसी साल सितंबर में आकाश रश्मि को गली नंबर-4, करावल नगर एक्सटेंशन स्थित अपने घर ले आया। यहां रश्मि ने आकाश के साथ ही रहना शुरू कर दिया। 

छात्रा के भाई सूरज ने बताया कि शुक्रवार को रश्मि ने अपनी मौसेरी बहन के पास कॉल किया था। फोन पर रश्मि काफी रो रही थी। शनिवार सुबह रश्मि द्वारा आकाश के घर में फांसी लगाने की सूचना मिली।

सूरज व उसके परिजनों ने आकाश व उसके परिवार पर रश्मि की हत्या का आरोप लगाया। वहीं, शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि रश्मि ने फांसी लगाई है। मामले की छानबीन जारी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें