फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में गूगल कक्षाओं और हैंगआउट से पढ़ाई शुरू

Mon, 30 Mar 2020 12:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सभी छात्रों के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप नहीं होने से लाइव कक्षाएं लेने में आ रही दिक्कत 
विज्ञापन
du - फोटो : डीयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी की पढ़ाई गूगल कक्षाओं व हैंगआउट के माध्यम से हो रही है। दरअसल डीयू ने लॉकडाउन के बाद छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए गूगल की सेवाओं को डीयू डोमेन के साथ एकीकृत किया है। अब शिक्षक इसी का लाभ लेते हुए इन्हीं माध्यमों से छात्रों के पाठ्यक्रम को पूरा करने में लगे हैं। हालांकि सभी छात्रों के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप नहीं होने से उन्हें लाइव कक्षाएं लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


लॉकडाउन की स्थिति में मौजूदा सत्र की पढ़ाई पूरी करवाना चुनौती है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई में सहायता करने के लिए ही गूगल सेवाओं को डीयू डोमेन के साथ जोड़ा गया है, इसमें मेल भी शामिल हैं। डीयू प्रशासन की ओर से शिक्षकों को कहा गया है कि वह पढ़ाने के लिए इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से छात्रों को कक्षाएं देने का कार्य शिक्षकों ने शुरू भी कर दिया है। 

गाइड व गूगल हैंगआउट ट्यूटोरियल के माध्यम से गूगल उपयोगकर्ता कैसे घर बैठे ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं। साथ ही जूम, वेबक्स, लूम व स्काइप के संबंध में भी बताया गया है। डीयू ने इन सेवाओं को भी ईमेल खाते के साथ जोड़ा गया है। डूटा उपाध्यक्ष व शिक्षक डॉ आलोक रंजन पांडेय ने बताया कि उन्होंने गूगल से पढ़ाई करवाना शुरू किया है। फिलहाल प्रोजेक्ट व असाइनमेंट, होमवर्क दिए हैं। लाइव कक्षाएं लेने में दिक्कत आ रही है क्योंकि सभी छात्रों के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप की सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन


गूगल क्लास रूम व हैंगआउट 
गूगल क्लासरूम- इसके माध्यम से शिक्षक किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट (डॉक, पीडीएफ, पीपीटी) को साझा कर सकते हैं, असाइनमेंट बना सकते हैं, ऑनलाइन टेस्ट मूल्यांकन कर सकते हैं, अपनी आवश्यकता के अनुसार कई कक्षाएं भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

हैंगआउट- शिक्षक यहां अपने लाइव वीडियो से छात्रों के साथ कई चीजें (लैपटॉप व मोबाइल स्क्रीन) को भी साझा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें