फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU की यंग प्रोफेसर के साथ हुई बदसलूकी बनी रहस्य, सरेआम हुई घटना का नहीं मिल रहा सुराग

Mon, 09 Jan 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मयूर विहार फेज-3 स्थित पेट्रोल पंप पर झपटमारी का विरोध करने पर डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर राधिका मेनन के साथ मारपीट के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने पेट्रोल पंप व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप पर लगे चार कैमरों में से एक ही कैमरा काम कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
इसमें बदमाशों की तस्वीर नहीं आ पाई है। पुलिस ने पेट्रोल पंप के आस पास के कैमरों के फुटेज को कब्जे में लिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। फुटेज में स्कूटी का नंबर भी नहीं दिख रहा है।

4 of 5
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के दौरान वहां मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और उनके बताए हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि पीड़िता ने अपनी आपबीती फेसबुक वॉल पर लिखकर बदमाशों की करतूत की जानकारी दी। उनके मुताबिक बदमाश उनसे कहासुनी कर रहे थे और फिर हाथापाई पर उतर आए। बदमाशों ने उनका चश्मा तोड़ दिया। सबसे चौंकाने वाली बात उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें