फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS के खूनी चंगुल में फंसा बचपन, मासूम से गोली चलाकर करवाई कैदी की हत्या

Mon, 09 Jan 2017 12:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : daily mail
क्रूरता का दूसरा चेहरा माने जाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने फिर दिल को दहला देने वाला वीडियो जारी किया है। इस बार उसने एक कैदी की हत्या के लिए एक मासूम बच्चे इस्तेमाल किया है। वीडियो में बच्चा काले कपड़े पहने हुए हैं और उसने हाथों में बंदूक ले रखी है।

अंतिम स्लाइट में  देखें वीडियो...
विज्ञापन

ISIS के खूनी चंगुल में फंसा बचपन, मासूम से गोली चलवाकर की कैदी की हत्या

2 of 6
- फोटो : daily mail
महज 39 सेकेंड के वीडियो में बच्चे को बेखौफ कातिल पेश किया गया है। वहीं बॉल से भरे एक पिंजरे में कैदी के दोनों हाथ बंधे हुए हैं। यहां एक बच्चा काले कपड़े पहने पिंजरे के अंदर आता है और उसके हाथ में बंदूक लोड करके थमा दी जाती है।
विज्ञापन

ISIS के खूनी चंगुल में फंसा बचपन, मासूम से गोली चलवाकर की कैदी की हत्या

3 of 6
बंदूक हाथ में लेता मासूम - फोटो : daily mail
मासूम को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि वह कितने बडे़ खूनी मंजर को अंजाम देने जा रहा है। वो बंदूक को कैदी के सामने तान देता है और महज कुछ सेकेंडों के अंदर ही ट्रिगर दबा देता है। बच्चे के बंदूक चलाने के बाद ही वीडियो खत्म हो जाती है।

ISIS के खूनी चंगुल में फंसा बचपन, मासूम से गोली चलवाकर की कैदी की हत्या

4 of 6
- फोटो : daily mail
डेली मेल की खबर के मुताबिक इस वीडियो के स्क्रीनशार्ट @Raqqa_SL नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किए गए। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया,' आईएसआईएस के नए प्रोपगेंडा वीडियो में छोटे बच्चों के हाथों कत्लेआम'।
विज्ञापन

ISIS के खूनी चंगुल में फंसा बचपन, मासूम से गोली चलवाकर की कैदी की हत्या

5 of 6
ISIS
ये वीडियो तब सामने आई है जब ईराकी सेना ने मॉसुल के पूर्वी भाग में कब्जा कर लिया है। इस कब्जे को ईराकी सेना की एक बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि सेना को अभी और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ISIS के खूनी चंगुल में फंसा बचपन, मासूम से गोली चलवाकर की कैदी की हत्या

6 of 6
ऐसा पहली बार नहीं है जब आईएसआईएस ने अपने इस खूनी मंजर में नासमझ मासूमों का इस्तेमाल किया हो। एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक ब्रिटिश लड़का और चार अन्य बच्चे सीरिया में बंदी बनाए गए कैदियों की क्रूरता से हत्या करते हुए दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा था कि ये वीडियो सीरिया की राजधानी रक्का में रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में सेना की वर्दी पहने बच्चों ने हाथ में बंदूक थाम रखी थी। एक लड़का अरबी में कुछ बोल रहा है और उसने एक बंदी के सिर पर थप्पड़ मारा। इसके बाद सभी लड़कों ने अपनी बंदूक उठाई और पांचों कुर्द लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें