फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू पीजी प्रोग्राम के पंजीकरण में आज से मिलेगा सुधार का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजीकृत छात्र ही 10 से 11 जून तक सुधार कर सकेंगे
विज्ञापन


-अगले सप्ताह से सीट आवंटन का पहला राउंड शुरू होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दो वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार आधी रात को संपन्न हो गई। अब छात्र अपने पंजीकरण फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इसके लिए डीयू 10 जून से सुधार विंडो खोलने जा रहा है। छात्र 11 जून शाम 4:59 बजे तक पंजीकरण में सुधार कर सकेंगे। डीयू ने स्पष्ट किया कि यह मौका केवल पंजीकृत छात्रों को ही मिलेगा।

डीयू में बीती 16 मई को शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार आधी रात को समाप्त हो गई। अब छात्र इस पंजीकरण फॉर्म में 10 जून सुबह 10 बजे से 11 जून शाम 4:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं। डीयू ने छात्रों की सहूलियत के लिए पंजीकरण तिथि को सात जून से बढ़ाकर 9 जून शाम तक किया था। उसके बाद फिर से पंजीकरण की समयावधि को बढ़ाकर मंगलवार रात 11:59 बते कर दिया गया। डीयू ने करीब 80 स्नातकोत्तर प्रोग्राम की 13 हजार से अधिक सीटों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया था।
विज्ञापन


डीयू ने स्पष्ट किया है कि सुधार विंडो एक बार की सुविधा है। डीयू की सलाह है कि फॉर्म को संपादित करते समय उम्मीदवारों को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी। एक बार फॉर्म संपादित होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से सीट आवंटन का पहला राउंड शुरू होगा। 15 जून को छात्रों को उनके डैशबोर्ड पर सीट का आवंटन किया जाएगा। सीट स्वीकार करने के लिए उन्हें 15 से 17 जून तक का मौका मिलेगा। जबकि 19 जून तक उन्हें फीस का भुगतान करना होगा। इसके बाद दूसरा राउंड होगा और सीट खाली रहने पर मिड एंट्री का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए डीयू की ओर से अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पीजी के लिए पंजीकरण की मंगलवार शाम तक अंतिम तिथि थी। इस कारण से सर्वर पर ज्यादा ट्रैफिक हो गया और पंजीकरण पोर्टल क्रैश हो गया। जिसके बाद डीयू ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए पंजीकरण की समयावधि को बढ़ाकर मंगलवार आधी रात तक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें