फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में स्वास्थ्य शिविर, 850 लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों के लिए इंटीग्रेटिव हेल्थ कैम्प एंड वेलनेस शिविर आयोजित किया गया। इसमें 850 से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 20 से अधिक निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, दंत व नेत्र जांच, हृदय रोग परामर्श, कैंसर स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, फिजियोथेरेपी, पोषण मार्गदर्शन, योग सत्र और सीपीआर प्रशिक्षण शामिल रहे। करीब 200–250 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। कार्यक्रम में एम्स, राजीव गांधी कैंसर संस्थान, दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टिट्यूट सहित 16 से अधिक संस्थानों के 100 से ज्यादा डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें