उत्तरी जिला पुलिस ने रेव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल नाइजीरियन युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 9 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस को दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में ड्रग्स के इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी।
10 अक्तूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीबाग निवासी दो युवक संजीव और उमंग इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं।