फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू ने सीईएस में दाखिले के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी उम्र के व्यक्ति को नियमित छात्रों के साथ पढ़ने का अवसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉम्पिटेंस एनहांसमेंट स्कीम (सीईएस) के तहत दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कॉलेजों में सभी सेमेस्टर के पेपरों में दाखिला लिया जा सकता है, और पंजीकरण प्रक्रिया पूरे वर्ष खुली रहती है।
इस योजना का उद्देश्य किसी भी उम्र के शिक्षार्थियों को ज्ञान और कौशल बढ़ाने का अवसर देना है। वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोग नियमित छात्रों के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। खास तौर पर उन लोगों को फिर से शिक्षा से जोड़ने पर जोर है, जिन्हें पहले उच्च शिक्षा का अवसर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग (आईएलएलएल) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, किसी भी पेपर की न्यूनतम योग्यता व शर्तें पूरी करने वाला व्यक्ति पंजीकरण कर सकता है, बशर्ते संबंधित विभाग या कॉलेज में सीट खाली हो। उपलब्ध पेपरों की सूची, पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया व शुल्क की जानकारी डीयू पोर्टल व आईएलएलएल की वेबसाइट पर जारी सीईएस ई-ब्रोशर में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें