फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में छह माह में दूसरी बार बढ़ी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान स्तरीय सुविधा शुल्क में बढ़ोतरी, अभिभावकों में है चिंता
विज्ञापन


-2025 जुलाई में यह शुल्क 3500 रुपये था, जिसे अब 4100 रुपये कर दिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्रों को फीस बढ़ा दी है। डीयू ने एक बार फिर से संस्थान स्तरीय सुविधा शुल्क में बढ़ोतरी की है। इस तरह से यह छ: माह में दूसरी बार है जब इस शुल्क को बढ़ाया है। इससे पहले बीते साल जुलाई में इस शुल्क में बढ़ोतरी हुई थी। यह शुल्क पहले 3500 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 4100 रुपये कर दी गई है। डीयू में लगातार हो रही फीस बढ़ोतरी से छात्र व अभिभावक चिंतित हैं। खासकर इसका असर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर पड़ सकता है। इस संबंध में डीयू ने गुपचुप तरीके से कॉलेजों को दो जनवरी को संशोधित फीस ढांचे की जानकारी भेजी है। जिस तरह से संस्थान स्तरीय सुविधा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है वह विश्वविद्यालय की घोषित फीस नीति से ज्यादा है। इसमें वार्षिक फीस की बढ़ोतरी को लगभग 10 फीसदी तक सीमित रखने की बात कही गई थी। वहीं यूनिवर्सिटी डेवलेपमेंट फंड को 1750 रुपये किया गया है। यह वर्ष 2025 में 1500, वर्ष 2024 में 1200, 2023 में 1000 और वर्ष 2022 में 900 था। इस तरह से चार साल से लगातार इस फंड में बढ़ोतरी की जा रही है। कई नामी कॉलेजों में इस बढ़ती फीस के कारण कोर्स के मुताबिक फीस प्रति सेमेस्टर काफी ज्यादा हो गई है। जबकि सरकारी संस्थान होने के कारण डीयू में पढ़ना पहला मंहगा नहीं था। इस पर कॉलेज प्रिंसिपल भी अपनी चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें