फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में बीएड, बीएलएड और एमएड के परीक्षा फॉर्म 30 तक भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा शाखा ने वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ाई
विज्ञापन


-मई-जून में होंगी परीक्षाएं, छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर भरना होगा फॉर्म

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएलएड, बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्र 30 मार्च 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के अनुसार इन पाठ्यक्रमों की पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, पार्ट-4 की वार्षिक परीक्षाएं मई-जून 2026 में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के ऑनलाइन छात्र पोर्टल के माध्यम से भरना होगा। परीक्षा शुल्क भी संबंधित कॉलेज या विभाग द्वारा दिए गए लिंक के जरिए ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि छात्र फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें। परीक्षा फॉर्म की पुष्टि संबंधित कॉलेज या विभाग द्वारा की जाएगी, जिसके बाद ही छात्रों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा शाखा ने कॉलेजों और विभागों को 1 अप्रैल 2026 तक छात्रों के भरे हुए परीक्षा फॉर्म का सत्यापन और पुष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म जमा करने पर विलंब शुल्क लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


कॉलेज-डिपार्टमेंट द्वारा एग्जामिनेशन फॉंर्म कन्फर्म किए जाने के बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने में कोई गलती होने पर छात्र अपने संबंधित कॉलेज-विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें