फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीयू ई-कचरे सहित दूसरी अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 अप्रैल तक सभी अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ई-कचरा सहित दूसरी अनुपयोगी और अप्रचलित वस्तुओं के निपटान की प्रक्रिया में जुट गया है। यह कदम परिसर को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ बनाने के लिए उठाया गया है। इस संबंध में डीटीयू ने सर्कुलर जारी किया है।

सर्कुलर में सभी संबंधित अधिकारियों और सेक्शन प्रभारी को अप्रचलित, क्षतिग्रस्त या अनुपयोगी वस्तुओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डीटीयू ने श्रेणियों की सूची में ई-कचरा/इलेक्ट्रॉनिक/विद्युत प्रयोगशाला उपकरण, सड़क अपशिष्ट, कच्चा तेल, लकड़ी, प्लास्टिक, फर्नीचर और उपभोग योग्य वस्तुओं को शामिल किया है। इसमें खतरनाक वस्तुओं (बैटरी, रोजमर्रा के सफाई उत्पाद, औद्योगिक रसायन, विस्फोटक, रेडियोधर्मी पदार्थ, रासायनिक आदि) की एक अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय सीमा के भीतर यानि 17 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल स्थान की बचत करना है बल्कि संसाधनों के पारदर्शी और जिम्मेदार प्रबंधन को सुनिश्चित करना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें