फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हेंडी : कल सुबह की पाली में नहीं दौड़ेंगी डीटीसी, दोपहर बाद चलेगी केवल 898 बसें

Mon, 09 Mar 2020 05:45 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dtc - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दुल्हेंडी के त्योहार पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवाएं कल दोपहर 2 बजे तक निलंबित रहेंगी। यातायात आवश्यकताओं के अनुसार शाम को कुछ चयनित मार्गों पर सेवाएं फिर से शुरू होंगी। दोपहर में केवल 898 बसों का संचालन किया जाएगा क्योंकि ट्रैफिक लोड बहुत कम होगा। 
विज्ञापन


डीटीसी के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) डॉ. आरएस मिन्हास ने बताया कि 10 मार्च को दुल्हेंडी महोत्सव के कारण सभी बस सेवाएं दो बजे तक निलंबित रहेंगी। शाम की पाली में कुछ चुने हुए रूटों पर बस सेवाओं को आवश्यकता के अनुसार संचालित कराया जाएगा। 

डॉ. मिन्हास ने कहा कि इस दिन ट्रैफिक का लोड बहुत कम होगा। इसलिए दोपहर से केवल 898 बसों का संचालन ही किया जाएगा। डीटीसी की सेवाओं के बारे में किसी भी पूछताछ के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 800118181 और 41400400 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें