राजधानी के अस्थायी शेल्टर होम में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को डीटीसी बसों से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। पूर्वी दिल्ली से बिहार के 300 श्रमिकों सहित कर्नाटक के 11 कामगारों को भी भेजा गया। अन्य राज्यों के भी 73 श्रमिकों को पूर्वी दिल्ली से बसों में लाया गया। अलग अलग इलाकों से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने के दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह ध्यान रखा गया। अलग अलग हिस्सों से रेलवे स्टेशनों तक बसों में यात्रियों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि डीटीसी के प्रवक्ता ने साफ किया है कि अभी तक किसी भी रूट पर बसें संचालित नहीं जा रही हैं।
Coronavirus in Delhi: पहली बार एक दिन में मिले 472 नए केस, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8470
रेल यात्रियों के लिए डीटीसी ने लगाईं 30 बसें
विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुंचे यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डीटीसी की बसें लगाई गईं। अजमेरी गेट से दिल्ली के सभी 11 जिलों के जिलाधिकारी कार्यालय तक यात्रियों को पहुंचाया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बसों में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों की मेडिकल जांच कर उन्हें घर भेजा गया।
दिल्ली परिवहन निगम के प्रवक्ता के मुताबिक यात्रियों को डीएम ऑफिस तक पहुंचाया गया। इसके लिए उनसे किराया भी लिया गया। सभी 11 जिलों के यात्रियों को पहुंचाने के लिए करीब 30 बसें लगाई गई थीं।