फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस में दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर मार्ग (एमबी रोड) पर बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ और सभी यात्रियों को वक्त पर बस से सुरक्षित उतार लिया था। डीएफएस के मुताबिक आग लगने की सूचना दोपहर 12.57 बजे मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। यह बस मार्ग संख्या 544 पर आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर तक चलती है। बस के परिचालक अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने डैशबोर्ड वाले हिस्से से धुआं निकलते देखा। अरविंद कुमार ने बताया कि उसने तुरंत चालक को बस रोकने के लिए और सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलने को कहा। उसने अपनी बस और कुछ अन्य गाड़ियों से अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके धुएं को रोकने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। यात्री कांति देवी ने बताया कि वह बदरपुर जाने के लिए हर रोज इसी बस से यात्रा करती हैं। वह काम पर जा रही थी तभी बस परिचालक ने सभी यात्रियों को बस खाली करने को कहा। घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। उसने सभी को सुरक्षित रूप से बस से उतरने में मदद की और सभी को सुरक्षित उतारकर बस से दूर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें