नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में आज से स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं 24 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और कोर्स कोड की जानकारी लेकर ही कैंपस पहुंचने की सलाह दी है, जिससे कि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं विवि के पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्तूबर से ही शुरू कर दी गई थी। स्पेशल सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारका कैंपस में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न प्रोग्राम के अनुसार जारी शेड्यूल के तहत किया जाएगा। ब्यूरो