फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में कालोनी में मचाया उत्पात, ऑटो-खोखे जलाए

Thu, 07 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत एक युवक ने मंगलवार रात सुदामा पुरी कालोनी में उत्पात मचाया। युवक ने दो ऑटो और तीन खोखे में आग लगा दी।
विज्ञापन


ऑटो मालकिन ने विजय नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सुदामा पुरी के लाल क्वार्टर में रहने वाली रूबी सिंघल ने बताया कि मंगलवार रात उनके दो ऑटो में एक व्यक्ति ने आग लगा दी।

आरोपी युवक ने रूबी के पड़ोसी सुधीर की फलों की दुकान, जैकी की झोपड़ी, सुधीर के खोखे में आग लगा दी। आग लगने से कालोनी में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। हालांकि कालोनी के लोगों ने फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आरोपी मौके से भाग गया।

एसओ विजय नगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि कालोनी के लोगों से पूछताछ कर आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। वह भागा हुआ है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें