फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बीएमडब्ल्यू चालक ने कैब व ऑटो को मारी टक्कर

Mon, 13 Mar 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
bmw car - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरके पुरम इलाके में नशे में धुत बीएमडब्ल्यू चालक ने गलत दिशा में जाकर एक कैब और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में कैब चालक व उसमें सवार दंपति और ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपी ने सोसायटी की दीवार तोड़कर वहां खड़ी एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बीएमडब्ल्यू कार चालक भी जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी रजत प्रभाकर (28) को गिरफ्तार कर लिया। रजत करोलबाग के एक बड़े कारोबारी का बेटा और अपनी कंपनी में डायरेक्टर है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे आरके पुरम स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा मार्ग पर हुआ। मूलरूप से असम निवासी दंपति मुन्नीदाता (28) और उसका पति बिट्टू पाल (32) उबर कैब से नोएडा से एयरपोर्ट जा रहे थे।
विज्ञापन


कैब प्रदीप (35) नामक ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही इनकी कैब बाबू गेनू मार्ग के पास पहुंची, अचानक गलत दिशा से आई बीएमडब्ल्यू फाइव सीरीज कार ने कैब को सामने से टक्कर मार दी। 

bmw driver rajat - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कैब के पीछे आ रहे ऑटो को टक्कर मारते हुए बीएमडब्ल्यू ने वहीं पास में सोसायटी की दीवार तोड़कर एक अन्य कार को टक्कर मार दी। ऑटो चालक राम चंदर (60) भी बुरी तरह जख्मी हो गया। 

हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैब व ऑटो चालक और दंपति व बीएमडब्ल्यू कार चालक रजत को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद रजत को छुट्टी दे दी गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि हादसे के समय आरोपी नशे की हालत में था। उसके खिलाफ नशे में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन

रात को पार्टी मनाकर लौट रहा था आरोपी

bmw accident - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रजत ने शनिवार देर रात तक दक्षिण दिल्ली के एक होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इस दौरान उसने जमकर शराब भी पी।

सुबह होते ही सभी दोस्त अपने-अपने घर के लिए निकल गए। कुछ दोस्त रजत के साथ थे। उनको उसने घर छोड़ा और वापस अपने घर लौट रहा था। आउटर रिंग रोड के पास यूटर्न से गलत दिशा में आते समय उसने ऑटो व स्विफ्ट डिजायर उबर कैब को टक्कर मार दी।

सोनीपत की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है बीएमडब्ल्यू
पुलिस ने बताया कि जिस कंपनी में रजत डायरेक्टर है, कार उसी कंपनी के सोनीपत स्थित पते पर रजिस्टर्ड है। आरोपी ने शिमला के एक नामी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के भगत सिंह कॉलेज से बीकॉम किया है। रजत के पिता राकेश कुमार की कुंडली, सोनीपत, हरियाणा स्थित डेली फूड इंडिया नामक कंपनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें