क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-राज्यीय साइकोट्रोपिक ड्रग की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अल्पाजोलम की गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली में गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से लगभग 59,925 अल्पाजोलम की गोलियां जब्त की गईं। इन गोलियों का वजन लगभग 8.09 किलोग्राम बताया जा रहा है।