फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल के सुरक्षा अधिकारी के घर के बाहर गिरा ड्रोन, हरकत में पुलिस

Mon, 24 Aug 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वसंत विहार इलाके में रहने वाले इस्राइल के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के घर के सामने ड्रोन गिरने से शनिवार शाम को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

विज्ञापन


बाद में पता लगा कि बुल्गारिया देश के राजदूत का बेटा ड्रोन का उड़ा रहा था। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि जो ड्रोन मिला है वह 250 ग्राम वजन का है। इतने वजन के ड्रोन को उड़ाने पर कोई प्रतिबंधत नहीं है। वसंत विहार पुलिस ने मामले की जांच की थी। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन गिरने की घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। इस्राइल के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर ने सिक्यूरिटी अलार्म बजा दिया था। इससे इलाके में हड़कंप मच गया था। तुरंत सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। वसंत विहार पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वहां तक पहुंच गई जहां से ड्रोन उड़ा था। पता लगा कि राजदूत का बेटा ड्रोन को उड़ा रहा था। उड़ने के दौरान ड्रोन की बैटरी खत्म हो गई थी। इस कारण वह अधिकारी के घर के बाहर गिर गया। ड्रोन राजदूत के बेटे को दे दिया गया है। राजदूत के बेटे ने अपने ड्रोन की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें