फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 26 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम (डिवीजनल रेल मैनेजर) की स्पेशल ट्रेन से टकराकर बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब डीआरएम स्पेशल गाजियाबाद स्टेशन की रन थ्रू लाइन पर दिल्ली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


डीटीएम आफिस के सामने ट्रैक पार कर रहा युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक के टकराने के बाद कुछ दूर आगे जाकर ट्रेन रुकी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने सीनियर अफसरों को युवक के ठीक होने की गलत रिपोर्ट देकर रवाना कर दिया।

हादसा करीब पौने दो बजे हुआ। डीआरएम स्पेशल में एडीआरएम टूंडला की ओर से दिल्ली जा रहे थे। आरपीएफ से लेकर रेलवे के अन्य अधिकारी उनकी अगुवाई में प्लेटफार्म नंबर-3 पर जीआरपी थाने के पास खड़े थे।
विज्ञापन


इसी दौरान देवरिया निवासी युवक धर्मप्रकाश प्लेटफार्म नंबर-3 से कूदकर प्लेटफार्म-2 की ओर जाने लगा। उसे ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लग सका और वह उसकी चपेट में आ गया।

ट्रेन से टकराकर वह दूर जाकर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में जीआरपी ने उसे एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे जीटीबी के लिए रेफर कर दिया। जीटीबी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी करती रही इंतजार, शव देखकर हुई बेहोश
धर्मप्रकाश अपनी पत्नी खुशबू और मासूम बेटे के साथ ट्रेन से सफर करने के लिए स्टेशन पर आया था। हादसे के आधे घंटे बाद तक खुशबू को पता नहीं चला और वह उसका इंतजार प्लेटफार्म नंबर-2 पर करती रही।
विज्ञापन


बाद में वह जीआरपी थाने शिकायत लेकर पहुंची तो हादसे का पता चला। जीआरपी ने खुशबू और उसके बच्चे को जीटीबी भिजवाया।

खुशबू ने जीटीबी में पति का शव देखा तो बेहोश हो गई। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि धर्मप्रकाश के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

आरपीएफ की लापरवाही से हुआ हादसा
आरपीएफ की लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। आरपीएफ ट्रैक पासिंग पर रोक नहीं लगा पा रही है। इस घटना के वक्त भी आरपीएफ सतर्क नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें