delhi Air
शुक्रवार को गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा छोड़कर दिल्ली व आस-पास के सभी शहरों की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था। हालांकि, शनिवार को वापस सभी जगह वायु गुणवत्ता गंभीर प्रदूषित हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान लगाया था, रविवार तड़के सुबह बारिश होने से दिल्ली का पारा फिर से लुढ़क गया है।