फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में हुआ अंधेरा, हल्की बारिश से गिरा पारा

Tue, 23 Jan 2018 02:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली में बार‌िश
विज्ञापन

पहले धुंध, उसके बाद उमस भरे मौसम और फिर हुई हल्की बारिश ने दिल्ली में हो रहे गणतंत्र दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल में विलेन की भूमिका निभाई। यही नहीं खराब दृश्यता की वजह से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा और यह देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन


मेट विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आज दिल्ली का अब तक न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है। हालांक‌ि बार‌िश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। 

सुबह 11 बजे के करीब और फिर दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला और जगह-जगह पर हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी हुई। जिस वजह से मौसम खुशनुमा होने के साथ ही दिन में अंधेरा सा छा गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के ‌विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तामपान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज सुबह 6 बजे के करीब उत्तरी दिल्ली में चलने वाली करीब 16 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 23 ट्रेनें देरी से चलीं वहीं दो को रिशिड्यूल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें