अगर आप दिल्ली में रहते हैं और देर तक घर से बाहर रहते हैं व घर आते वक्त ऑटो लेते हैं तो सावधान हो जाइए। दिल्ली में 17 सितंबर से आपको देर शाम ऑटो पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
ऐसा इसलिए है कि 17 सितंबर से ऑटो वाले शाम के वक्त अपना काम खत्म कर लेने के बाद अपने ऑटो पर ऑफ ड्यूटी का बोर्ड लगा देंगे, जिससे सवारियां ना बैठाने पर उन्हें चालान ना कटवाना पड़े।
गौरतलब है कि अगर ऑटो रिक्शा चालक सवारी को बैठाने से मना कर दें तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उनपर 2000 रुपए के चालान का प्रावधान किया हुआ है।
भारत मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया कि हम रिक्शा चालकों को फिल्हाल 100 ऐसे प्लेट्स जिसमें ऑफ ड्यूटी लिखा हो। ये प्लेट्स, ड्राइवर उस समय लगाएंगे जब शाम के वक्त वो अपना काम खत्म कर घर जा रहे होंगे।