फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट : लाइन में रखे बर्तनों में पानी भरेंगे कर्मचारी

Mon, 11 May 2020 02:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
टैकरों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिल्ला गांव में पेयजल संकट जारी है। लोगों को पानी भरने के लिए घंटों लाइन में लगकर टैंकर आने का इंतजार करना पड़ता है। इसलिए यहां रोजाना सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाती हैं, लेकिन स्थानीय विधायक और दिल्ली जल बोर्ड की सूझ-बूझ से अब यहां के लोगों को बिना लाइन में लगे पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने लगभग 20 दिन पहले इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद स्थानीय विधायक रोहित मेहरोलिया ने दिल्ली जल बोर्ड और चिल्ला गांव के लोगों के सहयोग से योजना तैयार की है, जिसके तहत अब पानी भरने के लिए लाइन नहीं लगाएंगे बल्कि अपने खाली बर्तनों को लाइन से रख जाएंगे। 

इसके बाद दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी उनमें पानी भर जाएंगे। विधायक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान चिल्ला गांव की पेयजल समस्या को जड़ से समाप्त कर पाना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा करके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें