फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुनापार में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों के सहारे चल रही जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंच रहा पानी, निवासी हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। यमुनापार के कई इलाकों में पिछले करीब दो माह से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कहीं पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही तो कहीं नलों से दूषित और दुर्गंधयुक्त पानी आने की शिकायतें मिल रही हैं। हालात ये हैं कि लोगों को पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के घरेलू कामकाज तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, यमुना विहार, वेस्ट ज्योति नगर, ईस्ट विनोद नगर और घोंडा समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई इलाकों में पानी का दबाव इतना कम है कि बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पाता। वहीं कुछ स्थानों पर पीले रंग और बदबूदार पानी की आपूर्ति लोगों की चिंता बढ़ा रही है। वेस्ट ज्योति नगर निवासी सहदेव सिंह, ईस्ट विनोद नगर ने बताया कि पानी न मिलने से लोग टैंकरों पर निर्भर हैं। जिला विकास समिति के चेयरमैन जितेंद्र महाजन ने कहा कि जहां से भी जलापूर्ति संबंधी शिकायतें मिलती हैं, उनका समाधान कराया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों से बात कर संबंधित क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें