नोएडा प्राधिकरण की लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना का ड्रॉ एक मार्च को होगा। मंगलवार को प्राधिकरण ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।
डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि, सर्वाधिक आवेदनों को देखते हुए सबसे पहले श्रमिक कुंज का ड्रॉ किया जाएगा। सभी श्रेणी के फ्लैटों के लिए आरक्षित श्रेणी के आवेदकों का ड्रॉ होगा। उसके बाद बचे हुए फ्लैटों को सामान्य श्रेणी में शामिल कर दिया जाएगा।
पढ़ें: नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों के लिए नई मुसीबत
डीसीईओ ने बताया कि इंदिरागांधी कला केंद्र के बाहर स्थित पार्क में सुबह दस बजे से ड्रॉ शुरू होगा। एक ही दिन में सभी श्रेणी के आवेदकों का ड्रॉ हो जाने की उम्मीद है।
इससे पहले 23 और 28 फरवरी को ड्रा की तिथि संभावित थी, मगर तैयारी पूरी न होने के कारण इसे टालना पड़ा। हालांकि जानकारों का कहना है कि नोएडा में पहली बार योजना लांच करने के बाद इतनी जल्दी ड्रॉ कराया जा रहा है।
यह योजना एक जनवरी को लांच की गई थी और 31 जनवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।