नींद में इंटरमीडिएट की छात्रा टेबल पर रखे थिनर को पानी समझकर पी गई। गलती का अहसास होने पर पीड़िता ने परिजनों को बताया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि पुताई के लिए पेंट और थिनर घर में रखा था। थिनर से भरी बोतल को उनकी बेटी ने गलती से पानी समझकर पी लिया था।