नई दिल्ली।
अर्वाचीन विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर “संघ के तीन भागीरथ” नामक नाटक का आयोजन किया गया। नागपुर से आए कलाकारों ने संघ के तीन प्रमुख सरसंघचालकों, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, एम.एस. गोलवलकर और बालासाहेब देवरस के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी। कलाकारों ने 1925 से लेकर 100 वर्षों की यात्रा को जीवंत कर दिया। इसके माध्यम से संघ के मूल विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। ब्यूरो