वर्गीज कहते हैं अब पोलियो के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। एक समय ऐसा भी था जब हर साल पोलियो की समस्या के कारण सर्जरी के लिए 600 मरीज आते थे। अब आने वाले मरीजों की संख्या 200 के नीचे रह गई है।
वर्गीज के मरीजों को उनसे बहुत लगाव है, वह अपने मरीजों की पुरानी तस्वीरें सांझा करते हुए उनकी कहानियां भी सुनाते हैं। वर्गीज कहते हैं कि मैं अपने कई मरीजों की शादी में भी शामिल हुआ हूं और उनके लिए शिक्षा और रोजगार खोजने में भी मदद करता हूं।
बिल गेट्स द्वारा तारीफ किए जाने पर जब डॉ. वर्गीज से पूछा गया कि वह कैसा मसूस कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, सराहना से मेरे काम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन हां मैं उम्मीद करता हूं कि इससे और भी डॉक्टर और युवा प्रेरित होंगे और पोलियो के मरीजों की सहायता के लिए आगे आयेंगे।