फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जांच के साथ कोरोना का सर्विलांस बेहद जरूरी : डॉ. हर्षवर्धन

Thu, 04 Jun 2020 09:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच के अलावा सर्विलांस बेहद जरूरी है। कंटेनमेंट जोन को लेकर सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में यह बात कहीं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में मृत्यु के मामले बढ़ने के मद्देनजर जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ गंभीर सर्विलांस संपर्कों का पता लगाने और कंटेनमेंट की कड़ी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। बैठक में कोविड-19 की स्थिति, तैयारियों और प्रबंधन की समीक्षा की गई। इस दौरान एलजी अनिल बैजल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

विज्ञापन


डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि इस समय दिल्ली के सभी जिले कोविड-19 से प्रभावित हैं। दिल्ली में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर औसतन जांच 2018 है, लेकिन उत्तर-पूर्व में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 517 जांच की औसत है। ठीक इसी तरह दक्षिण-पूर्व जिले में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 506 जांच की जा रही है, जो कि बहुत कम है। हालांकि, दिल्ली में पुष्ट रोगियों की दर पिछले सप्ताह 25.7 फीसदी थी, जबकि कुछ जिलों में यह 38 प्रतिशत से अधिक रहने की खबर है।

स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण की अधिक दर भी गंभीर मुद्दा है। इससे संक्रमण के बचाव की असंतोषजनक स्थिति का पता चलता है। स्वास्थ्य देखभाल स्थलों पर नियंत्रण के उपायों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। इस पर शीघ्र ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती और जांच सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हर प्रकार की मदद दी जा रही है। सभी जिला मजिस्ट्रेटों, दिल्ली के तीनों नगर निगमों के आयुक्तों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई कंटेनमेंट जोन में जनसंख्या के घनत्व जैसे मुद्दों से प्रशासन के सामूहिक प्रयासों में गंभीर चुनौती बनी हुई है। इसलिए मिलकर कार्रवाई करने के लिए संसाधनों और अनुभवों को साझा किया जाना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें