फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सहयोग से शुरू किया गया प्लाज्मा दान अभियान, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया शुभारंभ

Sun, 19 Jul 2020 02:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभियान का शुभारंभ करते स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिल्ली पुलिस के सहयोग से 'प्लाज्मा दान अभियान' का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 2532 कर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए, जबकि दर्जनों लोगों की इसके कारण मृत्यु हो गई। जो ठीक हो गए हैं उन्होंने यहां अपना प्लाज्मा दान किया है।



मैं इन कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करता हूं। वे अब 'प्लाज्मा वारियर्स' बन गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाला एक व्यक्ति महीने में दो बार प्लाज्मा दान कर सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी के लगभग 84 प्रतिशत पुलिसकर्मी कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हमने एम्स के साथ साझेदारी की है, ताकि हम समय पर जरूरतमंदों को प्लाज्मा उपलब्ध करा सकें और इसकी कमी की समस्या उत्पन्न न हो। यह कदम दूसरों को भी अपना प्लाज्मा दान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें