फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएमए से डीएमसी में प्रतिनिधि के लिए डॉ. गिरीश त्यागी जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के लिए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के प्रतिनिधि चुनाव में डॉ. गिरीश त्यागी ने जीत दर्ज की है। रविवार को डीएमए में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। एक सदस्य के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में डॉ. गिरीश त्यागी को 1276, डॉ. अभिषेक गर्ग को 41, डॉ. अशोक हंस को 71, डॉ. पूनम गुलाटी को 790 और डॉ. विजय मल्होत्रा को 49 वोट मिले।

डीएमसी के विशेष ऑडिट को लेकर दिल्ली सरकार के ऑडिट विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं काे लेकर खुलासा किया था। इसमें डीएमसी के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी पर सरकारी खजाने को पांच करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने सहित कई दूसरे आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएमए अध्यक्ष डॉ. नीलम लेखी ने जीत पर डॉ. गिरीश त्यागी को बधाई दी और कहा कि यह चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम औपचारिक रूप से काउंसिल को 20 मई से पहले भेज दिया जाएगा। काउंसिल में 25 सदस्य होते हैं। इसमें गवर्निंग बॉडी के आठ सदस्यों का चुनाव का 31 मई को होना है। काउंसिल में 25 में से चार सदस्यों को सरकार द्वारा नामित किया जाता है। जबकि 12 सदस्य बड़े सरकारी चिकित्सीय संस्थानों से चयनित होकर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें