फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डॉ. धर्मेंद्र सिंह गंगवार बने सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर (आरजीसीआईआरसी) ने डॉ. धर्मेंद्र सिंह गंगवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इससे पहले वह संस्थान में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।डॉ. गंगवार ने केंद्र, राज्य और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम किया है। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह एम्स ऋषिकेश के बोर्ड में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संस्थान को उनसे मरीज-केंद्रित सेवाओं को और मजबूत करने की उम्मीद है। पदभार संभालने के बाद डॉ. गंगवार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल को हर व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। वह उपचार सेवाओं के विस्तार, अनुसंधान को बढ़ावा देने और संस्थान की कार्यक्षमता सुधारने पर जोर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें