फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीजी दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीजी की 1450 सीटों के लिए करीब 8000 आवेदन मिले, कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में 29 गुना अधिक आवेदन
विज्ञापन


- सीटों की उपलब्धता के आधार पर अगले सप्ताह जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातकोत्तर प्रोग्राम (पीजी) में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची जारी होते ही छात्रों ने दाखिला लेना शुरू कर दिया है। पीजी की 1450 सीटों के लिए करीब 8000 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में 29 गुना अधिक आवेदन आए हैं।

इस बार एमए साइकोलॉजी, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमबीए, एमए इकोनॉमिक्स, एमए इंग्लिश, एमए पब्लिक पॉलिसी, एमए सोशियोलॉजी और एमए हिस्ट्री में ज्यादा आवेदन मिले हैं। विशेष रूप से इस वर्ष शुरू किए गए एमए पॉलिटिकल साइंस कार्यक्रम को एमए साइकोलॉजी के बाद सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुआ हैं। यहां उपलब्ध सीटों की तुलना में 16 गुना अधिक आवेदन आए हैं। अब विश्वविद्यालय अगले सप्ताह सीटों की उपलब्धता के आधार पर दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी में आवेदन के लिए पोर्टल शुरू

वहीं सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने भी यूजी में आवेदन के लिए अपना पोर्टल https://aud.delhi.gov.in/admission/UG-Admissions/2025 शुरू कर दिया है। इस पोर्टल पर छात्र विभिन्न प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। विवि ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को जारी नहीं की है। विवि की ओर से विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर ने कहा कि हमारे विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए मिले बड़ी संख्या में आवेदन काफी उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि विवि पूरे देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें