फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना संक्रमण से एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर की मौत, दो सप्ताह से आईसीयू में थे भर्ती

Sun, 28 Jun 2020 10:36 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. अशीम गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि कब कौन इसकी चपेट में आ जाए, किसी को नहीं पता। यह वायरस कोरोना से दूसरों की जान बचाने वाले कोविड वॉरियर्स को भी नहीं बख्श रहा है। रविवार सुबह दिल्ली के लोक नायक अस्पताल के डॉ. अशीम गुप्ता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

विज्ञापन


डॉ. अशीम एलएनजेपी अस्पताल में एनेसथीसिया विभाग में कार्यरत थे। किसी कोरोना मरीज के संपर्क में आने के कारण वह संक्रमित हो गए थे।

पिछले दो सप्ताह से डॉ. अशीम मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। आज सुबह अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. अशीम की मौत से स्वास्थ्य विभाग और पूरा अस्पताल प्रबंधन दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें