उत्तर-पश्चिम जिले के स्वरूप नगर इलाके में एक व्यक्ति ने बच्चों के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में पूरे हत्याकांड से पर्दा उठ गया।
पुलिस ने आरोपी उमेश (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। स्वरूप नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, उमेश परिवार के साथ स्वरूप नगर में रहता है। परिवार में पत्नी पिंकी (27) के अलावा दो बच्चे हैं। उमेश स्वरूप नगर में ही फूड स्टॉल चलाता था।