फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangwar in Delhi: डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात, हत्या करने आए दो बदमाशों का कत्ल; एक की हालत गंभीर

Tue, 10 Oct 2023 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में गैंगवार हुई है। गैंगवार में दो बदमाशों की हत्या हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के अशोक विहार थाना इलाके में देर रात यह वारदात हुई। 
विज्ञापन
दिल्ली में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के अशोक विहार में आपसी रंजिश में बदमाशों के बीच गैंगवार हो गई। एक पक्ष के दो बदमाशों की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष का एक बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


तीनों बदमाश अशोक विहार और भलस्वा डेयरी के घोषित बदमाश हैं। इनपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मृतकों की शिनाख्त रघु और भूरा के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम डबलू है, बताया जा रहा है कि कुछ दिन से इलाके में दबंगता को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था।

रघु और भूरा रात में डबलू से बात करने आए थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, दोनों बदमाशों ने डबलू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद भागने के दौरान डबलू पक्ष के लोगों ने एक बदमाश को गोली मार दी, जबकि दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें