फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर व गैंगरेप मामले में दूसरे दिन भी सीबीआई जांच जारी

Fri, 20 Jan 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डिंगरहेड़ी डबल मर्डर व डबल गेंगरेप मामले में पीड़ित परिवार के सदस्यों से बुधवार को दूसरे दिन भी पूछताछ की। टीम  ने अन्य लोगों से भी पूछताछ की। घटना स्थल पर मीडिया व आप लोगों के जमावड़ा को देखते हुए सीबीआई टीम पीड़ित व अन्य लोगों को गुप्त स्थान पर पूछताछ के लिए लेकर चली गई।
विज्ञापन


हालांकि टीम के सदस्यों ने मामले में पत्रकारों से दूरी बनाकर रखी। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पिछले कई दिनों से डिंगरहेड़ी मामले की विभिन्न एंगल से जांच में जुटीं है। मगंलवार को सीबीआई की फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के सदस्यों ने विभिन्न एंगल से मामले की जांच की।

दूसरे दिन बुधवार को भी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम ने घटना स्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से पूछताछ शुरू की। मगर आम लोग व मीडिया से जांच को प्रभावित होता देख सीबीआई टीम पीड़ित परिवार के सदस्यों व पूछताछ के लिए बुलाए गए अन्य सदस्यों को किसी गुप्त जगह पर  पूछताछ के लिए लेकर चली गई।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कस्बे की नई अनाज मंडी में स्थित किसान विश्राम गृह में करीबन 5 घंटे तक तलब किए गए लोगों से सीबीआई द्वारा पूछताछ की गई है। सूत्रों ने बताया की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जिम्मेदार अधिकारियों के नेतृत्व में पूछताछ व ब्यान लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें