फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरेमोन ने एनसीआर से चुराईं 100 से ज्यादा लग्जरी कारें

Wed, 25 Dec 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कार चोर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने मेरठ के डोरेमोन को उसके साथी संग दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 11 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी आरिफ उर्फ डोरेमोन और राजस्थान निवासी किशन गोपाल के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


आरिफ उर्फ डोरेमोन कारें चोरी करने के बाद फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें कई राज्यों में बेच देता था। आरिफ ने दावा किया है कि उसने कुछ दिन में दिल्ली-एनसीआर से 100 से अधिक कारें चोरी की हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि ओखला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस की टीम ने गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से आरिफ उर्फ डोरेमोन को दबोचा। उसके पास से एक कार बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर बाद में किशन गोपाल को दबोचा गया। आरिफ ने बताया कि वह इंश्योरेंस कंपनियों से टोटल लॉस कारों के पेपर खरीद लिया करता था। 
विज्ञापन


बाद में उसी रंग व मॉडल की कारों को चोरी करवाकर उस पर टोटल लॉस गाड़ियों का इंजन व चेसिस नंबर चढ़ा दिया जाता था। किशन आरिफ से कारों को खरीदकर कई राज्यों में टैक्सी चालकों को बेचने के अलावा खुद भी चलवाता था। पूछताछ में आरोपियों के पास से दस और गाड़ियां बरामद की गईं।

एक और गिरोह का पर्दाफाश
जिले के एएटीएस ने श्रीनिवासपुरी इलाके से दिल्ली निवासी अब्दुल वाहिद को चोरी की कार के साथ दबोचा। इससे पूछताछ के बाद दिल्ली निवासी कुलदीप पांडेय व मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी औसाफ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर मेरठ, संभल व हापुड़ से चार और कारें बरामद की गईं। 

आरोपी ड्रिल मशीन से कार का लॉक तोड़कर उसमें दूसरा ईसीएम लगाते थे। बाद में उस कार को चोरी कर सुनसान जगह पर खड़ा कर दिया जाता था। मौका लगते ही उसे ठिकाने लगा दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें