नोएडा प्राधिकरण द्वारा घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करने का काम दिसंबर 2018 तक शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है। ये काम प्राधिकरण मुंबई की एक फर्म एजी एन्वायरो इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपने वाली है।
माना जा रहा है कि नोएडा प्राधिरकण सभी पेपर वर्क खत्म करके मंगलवार को फर्म से अनुबंध कर लेगा। नोएडा अथॉरिटी के प्रोजेक्ट इंजीनियर और हेल्थ डिपार्टमेंट के इनचार्ज एसके गुप्ता ने कहा कि कमेटी की यह बैठक मंगलवार को सेक्टर 6 में निर्धारित है। हमने एजी एनवायरो इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को ग्लोबल टेंडर के जरिए अनुबंद देने का निश्चय किया है। हम जल्द ही इनके साथ कचरे के निस्तारण और सड़कों की मैकेनिकल सफाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट करेंगे।
प्राधिकरण ने प्राइवेट एजेंसी हायर करने का काम जनवरी 2018 में शुरू किया था। वर्तमान समय में नोएडा में रोज 600 मिट्रीक टन कचरा निकलता है और यहां घरों से कचरा इकट्ठा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वक्त सिर्फ कचरा बिनने वाले ही रिसाइक्लिंग के लिए कचरा ले जाते हैं। किसी एजेंसी को कॉन्ट्रैक्ट मिल जाने से लोगों के घरों का कूड़ा उठने लगेगा और शहर साफ हो जाएगा।