फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का भाषण सुनकर अपना समय खराब न करें: राहुल गांधी

Wed, 05 Feb 2020 08:10 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो,  अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपनी एक जनसभा में कहा कि लोगों को अमित शाह का भाषण नहीं सुनना चाहिए क्योंकि उसमें केवल 'कचरा' होता है। अगर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल का भाषण सुनते हैं तो उसमें झूठ मिलता है, लेकिन अमित शाह के भाषण में कोई सुनने वाली बात नहीं होती, इसलिए लोग उन्हें सुनकर अपना समय नष्ट न करें।

विज्ञापन


कोंडली से कांग्रेस प्रत्याशी अमरीश सिंह गौतम के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें राजनीति में आये हुए लम्बा समय बीत गया लेकिन कोई उन पर झूठ बोलने का आरोप नहीं लगा सकता। वे सच बोलते हैं और वही कहते हैं जिसे किया जाना सम्भव होता है। वे कोई झूठे आरोप नहीं लगाते हैं लेकिन कुछ लोगों ने झूठ बोलकर दिल्ली की सत्ता हथिया ली। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल जनता का विकास किया है। दिल्ली को सड़कें, बसें और मेट्रो दिया है जबकि दूसरे दलों ने केवल झूठ परोसने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें