फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 24, 22 और 18 कैरेट के फेर में न खाएं धोखा, समझें शुद्धता का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना खरीदते समय खा सकते हैं धोखा, रखें हॉलमार्क कोड का विशेष ध्यान
विज्ञापन


प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। त्योहारी सीजन हो या शादी-ब्याह की खरीदारी, सोना भारतीय परिवारों की पसंद और निवेश का अहम हिस्सा बना रहता है। लेकिन सर्राफा बाजार में खरीदारी के दौरान 24, 22 और 18 कैरेट के बीच अंतर को लेकर कई ग्राहक असमंजस में पड़ जाते हैं। चमकदार डिजाइन और आकर्षक आभूषणों के बीच खरीदार अक्सर यह नहीं समझ पाते कि गहने में असली सोने की मात्रा कितनी है। जानकारी के अभाव में कई बार ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसे में सोने की शुद्धता, हॉलमार्क और वजन का गणित समझना जरूरी है।
सोने की शुद्धता मापने का पैमाना कैरेट कहलाता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। इसकी शुद्धता लगभग 99.9 प्रतिशत होती है। हालांकि, यह काफी मुलायम होता है, इसलिए इससे सामान्य आभूषण बनाना मुश्किल होता है। गहनों को मजबूती और टिकाऊपन देने के लिए इसमें तांबा, चांदी, जिंक जैसी दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं।
विज्ञापन

कैरेट के हिसाब से समझें शुद्धता :
24 कैरेट सोने में लगभग 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से सिक्के और सोने की छड़ें बनाने में किया जाता है। इसकी हॉलमार्क शुद्धता का अंक 999 होता है।
22 कैरेट सोने में 24 में से 22 हिस्से शुद्ध सोना होता है। इसकी शुद्धता 91.6 प्रतिशत और अन्य धातुओं की मात्रा 8.4 प्रतिशत होती है। इसका हॉलमार्क कोड 916 है। पारंपरिक चूड़ियां, चेन और भारी आभूषण बनाने में इसका इस्तेमाल होता है।
वहीं, 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना और 25 प्रतिशत अन्य धातुएं होती हैं। इसका हॉलमार्क कोड 750 है। मजबूती अधिक होने के कारण हीरे और रंगीन पत्थरों से जड़े आभूषण बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
इन गलतियों से बचें ग्राहक : बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, खरीदारी के दौरान ग्राहक अक्सर तीन गलतियां करते हैं। पहली, 18 कैरेट के डायमंड जड़ित गहनों को 22 कैरेट के भाव से खरीद लेना। दूसरी, स्टोन और कुंदन जड़ित आभूषणों में पत्थरों का वजन भी सोने के वजन में शामिल कर उसकी कीमत चुका देना। तीसरी, मेकिंग चार्ज की जानकारी लिए बिना गहने खरीदना। ग्राहकों को बिल में सोने का शुद्ध वजन, कैरेट और मेकिंग चार्ज अलग-अलग जरूर जांचना चाहिए। साथ ही बेचते समय कम कैरेट के आभूषणों का मूल्यांकन उनकी वास्तविक शुद्धता के आधार पर होता है।
विज्ञापन

कैरेट के अंतर से ग्राहक दे रहे अधिक कीमत :
सीलमपुर सर्राफा बाजार के अध्यक्ष राहुल वर्मा का कहना है कि 24, 22 और 18 कैरेट के बीच शुद्धता का अंतर समझना जरूरी है। कई बार ग्राहक कम कैरेट के गहनों के लिए भी 22 कैरेट का भाव चुका देते हैं। डायमंड और रंगीन पत्थरों वाले आभूषण आमतौर पर 18 या 14 कैरेट में बनाए जाते हैं, ताकि रत्न मजबूती से जड़े रहें। इसलिए खरीदारी से पहले कैरेट और प्रति ग्राम भाव की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें