आपदा में राहत एवं बचाव कार्य में गाजियाबाद एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवानों के साथ ही उनका डॉग स्क्वॉयड भी मलबे में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रहा है।
डॉग स्क्वॉयड में शामिल डॉन, कालू, गोलू, तनु और टीना अब तक 20 लोगों की जिंदगियां बचा चुके हैं। 50 से ज्यादा लोगों की लाशें भी उन्होंने मलबे से तलाश कर ली हैं।
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट वीके डेवड़ा ने बताया कि कमांडेंट पीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी टीमें रेस्क्यू कर रही हैं। शनिवार शाम से ही एनडीआरएफ जवान रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।
रविवार को भी एनडीआरएफ जवानों की टीम हिंडन एयर स्टेशन और पालम हवाई अड्डे से नेपाल के लिए रवाना हो गए। अब तक एनडीआरएफ के 283 जवान काठमांडू पहुंच राहत कार्य में लग गए है।