फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने बच्चों समेत पांच को काटा, कालोनी में खौफ

Wed, 10 Jun 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिखंड-1 के ब्लॉक डी2एच में मंगलवार शाम सात बजे एक कुत्ते ने रेजिडेंट्स पर हमला बोल दिया। दो बच्चों समेत पांच लोगों को काट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लाठी-डंडे लेकर रेजिडेंट्स ने कुत्ते को कालोनी से निकला और गेट बंद किया। घायलों को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे उपचार कराया।

रोज की तरह ही शाम को पार्क के पास कालोनी में रेजिडेंट्स टहल रहे थे। तभी वहां कुत्तों के झुंड में से एक लोगों पर झपटा। इससे डरकर लोग भागे तो कुत्ते ने दौड़ाकर गौरव(14) के हाथ में काटा।

इसके बाद वहीं पर खड़ी अदिति (6) की कमर और पीठ पर काटा। अदिति को बचाने आए खलील (20) के कंधे पर काट लिया और शर्ट फाड़ दी। इसके बाद कुत्ते ने नेहा भारद्वाज (20) के हाथ पर काट दिया।
विज्ञापन


उनकी मां बचाने आई तो उन्हें दौड़ा लिया। और मां-बेटी को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को सर्वोदय अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। वहीं बाकी एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए गए।

कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए के कोआर्डिनेटर कुलदीप सक्सेना ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने को नगर निगम में नंदी पार्क इंचार्ज को फोन मिलाया गया था, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


गर्मी आते ही बढ़े कुत्तों को काटने के मामले
पशुचिकित्सक डा. अमित कुमार ने बताया कि गर्मियां आते  ही मानव मस्तिष्क की तरह कुत्ते और अन्य जानवर भी आक्रामक हो जाते हैं। किसी के जरा भी छेड़ने पर वह हमला कर देते हैं। ऐसे में सावधानी ही बचाव है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें