फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी संतान: डॉक्टर के बेटे ने अपने घर की नकली चाबी देकर कराई 20 लाख की चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 19 Mar 2026 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता डॉक्टर के बेटे सायन सरकार (24) और इसके दोस्त विशाल (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन
घर में चोरी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में घाटा होने के बाद कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में 20 लाख के जेवरात व कैश चोरी करवा दिया। डॉक्टर पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने गुत्थी को सुलझाया।

विज्ञापन

डॉक्टर का बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता डॉक्टर के बेटे सायन सरकार (24) और इसके दोस्त विशाल (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए हैं। दोनों ही आरोपी ग्रेजुएट हैं। सायन को शेयर बाजार में पैसा लगाने का शौक है। इन दिनों बाजार की गिरावट के चलते शेयर बाजार में उसे नुकसान हो गया और उस पर कर्ज हो गया था। 

20 लाख के जेवर व 37 हजार रुपये कैश गायब
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 18 मार्च 2026 को शकरपुर थाना पुलिस को स्कूल ब्लॉक के एक घर में चोरी की सूचना मिली। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर पीड़ित सरजीत सरकार मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आईटीओ पर अपनी खुद की क्लिनिक चलाते हैं। घटना वाले दिन वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के वैशाली गए थे। घर वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि ताला खुला हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर 20 लाख के सोने के जेवरात और 37 हजार कैश गायब मिले। उनके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखा विशाल
टीम ने घटना स्थल का बेहद बाराकी से मुआएना किया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर जबरन प्रवेश के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में सायन का दोस्त विशाल घर के अंदर जाते हुए देखा गया। टीम ने पहले विशाल बाद में सायन को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में सायन ने बताया कि उसने ही अपने घर में चोरी की साजिश रची थी। उसने वारदात को अंजाम देने के लिए दोस्त विशाल को लालच देकर तैयार किया। इसके बाद घर की एक नकली चाबी बनवाकर विशाल के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें