फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर दे रहे इस्तीफा, उत्तरी निगम ने शुरू की कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2020 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल
विज्ञापन

संसाधनों की कमी के चलते हिंदुराव अस्पताल में डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ अपनी सेवाओं से इस्तीफा रहा है। अभी तक कई लोग अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप चुके हैं। इसके चलते प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि जो भी डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी इस्तीफा सौंप रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी सूची दिल्ली मेडिकल काउंसिल को भेज सख्त कदम उठाने की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन


 आरोप है कि अस्पताल में मास्क, सैनिटाइजर एवं पीपीई सूट की काफी कमी है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग इस्तीफा दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में 70 फ़ीसदी कर्मचारी अनुबंध पर हैं। सुरक्षा उपकरण न मिलने के कारण ये सभी खौफ में हैं। इसीलिए ये इस्तीफे दे रहे हैं। हिंदूराव अस्पताल में कोरोना को लेकर स्पेशल तैयारी की गई है। हालांकि अब तक यहां कोई भी संदिग्ध या संक्रमित मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आयुक्त वर्षा जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। लगातार स्थानीय निर्माताओं से मदद ली जा रही है। अभी तक दो लोगों ने इस्तीफा दिया है। वे हमारे यहां अनुबंध पर हैं। बाकी किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें